कोरोना संकट पैड बड़ा ऐलान ऑटो, रिक्शा और ई-रिक्शा चलान वाले को मिलेगा
5000 रूपए मदद
youtube video link
केजरीवाल का ऐलान, ऑटो रिक्शा-ई रिक्शा समेत इन वाहन चालकों को दिए जाएंगे 5 हजार रुपए
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मालमे तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 मार्च को पीएम मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश दिया था। तभी से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में फैक्ट्रियां, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर सब बंद हैं। इसके साथ ही वाहनों को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली एनसीआर में हजारों ऑटो चालक और ई रिक्शा वाले बेरोजगार हो गए। अब सीएम केजरीवाल ने इनके लिए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा, मैक्सी कैब, इको फ्रेंडली सेवा, ई रिक्शा और स्कूल वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। यह मदद एक बार दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी।
No comments:
Post a Comment